सागर (sagarnews.com)। Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां बड़तूमा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस के कथत विरासत कर का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो वो आपकी आधी संपत्ति लूट लेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मंत्र है जिंदगी के साथ भी लूट और जिंदगी के बाद भी लूट।
उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस का हिडेन एजेंडा बाहर आया है। आज कांग्रेस ने कहा है कि वह विरासत कर लेगी। मेहनत करके, मुसीबतों को झेल कर जो संपत्ति आपने बचाई है, कांग्रेस सरकार बनने के बाद वह आपसे लूट लेगी। कांग्रेस, भारत के सामाजिक मूल्यों और भारत के सामाज की भावनाओं से कितना कट चुकी है। कांग्रेस को पारिवारिक मूल्यों का अंदाजा नहीं रहा है।
उन्होंने कहा कि OBC वर्ग की सबसे बड़ी दुश्मन है कांग्रेस, जिसने OBC से उनका हक छीन लिया है। कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की हत्या की है, संविधान की भावना को ठोकर पहुंचाई है, बाबा साहेब का घोर अपमान किया है। 2004 में कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया और बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान की पीठ में छूरा घोंपा था।
सागर की धरती पर जनसमर्थन का सागर उमड़ा है।
पिछली बार आप लोगों ने भाजपा को रिकार्ड तोड़ मतों से विजयी बनाया था। सागर ने इस बार फिर से मोदी सरकार बनाने का मन बना लिया है।
-पीएम श्री @narendramodi #मोदीमय_मध्यप्रदेश pic.twitter.com/h8fRmVGgmi
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) April 24, 2024
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश के संविधान से नफरत है। इनको भारत की पहचान से नफरत है। इसलिए ये हर उस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिससे देश कमजोर हो, देश की साख कमजोर हो। ये लोग समाज को आपस में लड़वाने के लिए नए-नए पैंतरे लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकराया। ऐसी कांग्रेस को ठुकरा देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया है। इसके लिए कांग्रेस ने गैर कानूनी तरीके से एक चालाकी की है। मुस्लिमों की सभी जातियों को OBC कोटा में डाल दिया है। ऐसा करके OBC को मिलने वाले बहुत बड़े हक को छीनकर धर्म के आधार पर दे दिया। कांग्रेस यही फॉर्मूला पूरे देश में लागू करना चाहती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, देश के विकास के लिए एक स्थिर और मजबूत सरकार कितनी जरूरी होती है ये मध्य-प्रदेश और सागर के लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। विकास तब होता है जब सही नीतियां हो, सही विजन हो। इसलिए देश हो या मध्य-प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई।
उन्होंने कांग्रेस की तुष्टिकरण वाली नीतियों के लिए जमकर प्रहार करते हुए लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2024