परसोरिया कार्यकर्ता सम्मेलन में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

block-congress

सागर (sagarnews.com)। नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसोरिया में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म.प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी एवं बंडा विधायक तरबर सिंह लोधी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राजपूत ने की। सुरेन्द्र चौधरी और तरबर सिंह ने नए सदस्‍यों का पार्टी में औपचारिक स्वागत किया।

विधायक लोधी ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। सभी को भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करना है। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने भाजपा के युवा, किसान व जनविरोधी चेहरे को आमजन तक ले जाने की बात कही।

कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष शरद राजा सेन,विशाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, रघवीर सिंह, हल्के  चौबे, शेख समद,अभिजीत सिंह,छतर सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन अशरफ खान ने किया। आभार अजीत सिंह लोधी ने माना।

सम्मेलन में मुख्य रूप से बद्री प्रसाद शुक्ला, रविकेश तिवारी, सुदीप पटेरिया, विवेक भाई, रामावतार सिंह, राजेन्द्र सिंह, रामसेवक अहिरवार, अफजल खान, खिलान सिंह, साहब अली, रघु बंसल, नन्नू बंसल, संदीप चौधरी, अमित लोधी, प्रहलाद लोधी, मूरत सिंह,अमित लोधी, फारूक अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। 

सम्मेलन के बाद कांग्रेसजनों ने किसानों व आम जनों की विभिन्न समस्याओं को लेकी नायब तहसीलदार वैभव बैरागी को ज्ञापन सौंपा।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021

About snreporter

मैं संजय पिछले 33 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर न्‍यूज़ का संस्‍थापक, संपादक और संवाददता हूं। यह वेबसाइट सागर के स्‍थानीय समाचारों को प्रकाशित करने पर केंद्रित है और मैं स्‍वयं इसका परिचालन करता हूं। मुझे X पर यहां फॉलो कर सकते हैं https://x.com/sanjaykareer https://gravatar.com/sanjaykareer

View all posts by snreporter →