भगिनी निवेदिता बनने के लिए साहस परिश्रम ज्ञान साधना की आवश्यकता

sagar-news-thumbnail

सागर (sagarnews.com)। भारतीय शिक्षण मंडल महाकौशल प्रांत महिला प्रकल्प द्वारा भगिनी निवेदिता जयंती अवसर पर साप्ताहिक यज्ञ पूर्णाहुति कार्यक्रम महिला प्रकल्प राष्ट्रीय प्रमुख प्रो.विनय कपूर, सह प्रमुख अरूंधती कावडकरके मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। अरूणा सारस्वत ने कहा कि आज की पीढ़ी भगिनी निवेदिता को जाने और शिक्षक अपने दायित्व को। निवेदिता के मन में अपने गुरु विवेकानंद एवं भारतभूमि के प्रति जो अपार श्रृद्धा रही उसे हम सबको आत्मसात करना चाहिए।

मुख्य वक्ता मुकुल कानिटकर ने कहा कि प्रत्येक भारतीय महिला को भगिनी निवेदिता द्वारा किए गए कार्यों और उनके आचरण को आत्मसात करना चाहिए। पश्चिम में जन्मी भगिनी निवेदिता बनने के लिए भारत में जन्मे हम बंधु भगिनियों को साहस, परिश्रम, ज्ञान साधना की आवश्यकता है। तभी हम सभी जागृत भारत माता के प्रति समर्पित भाव से सेवा कर सकेंगे।

अग्निशिखा भगिनी निवेदिता ने स्वामी विवेकानंद के व्रत, मिशन लक्ष्य प्राप्ति के लिए स्वयं को समर्पित किया। आज भगिनी निवेदिता के कार्यों को जानने उनके साहित्य पर चिंतन, मनन शोध कराने की आवश्यकता है। भगिनी निवेदिता के जन्मजयंती आयोजन 28 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ। जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां हुईं। मुख्य वक्ता प्रतिभा पाण्डेय, अर्चना पाण्डेय, डॉ सुधा गुप्ता अमृता, नन्दिता पाठक, डॉ ममता सिंह का विशेष सहयोग रहा।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021