सागर (sagar news)। जिले में लगातार मिल रहे मरीजों के परिजनों के संक्रमित होने का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है। मंगलवार को सागर में 8 नए मरीज मिले। इनमें से 5 एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे उनके एक परिजन के कारण ही संक्रमण की चपेट में आए।
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब की रिपोर्ट के अनुसार 8 मरीजों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जिसमें 55 वर्षीय पुरुष निवासी इतवारा बाजार, 17 वर्षीय किशोर , 43 वर्षीय महिला, 79 वर्षीय पुरुष, 46 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरूष सभी निवासी विजय टॉकीज एक ही परिवार के सदस्य है। इसके अलावा 35 वर्षीय पुरुष खुरई के ग्राम कारव पोस्ट सिलोधा का निवासी है और 39 वर्षीय महिला भैसा नाका कैंट शामिल हैं।
इसके साथ ही जिले में अब तक 261 मरीज मिल चुके हैं। इनमें ऐ 201 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। बीएमसी के कोविड वार्ड में 35 मरीजों का इलाज जारी है इनमें से 13 ICU में भर्ती हैं। जिले में 15 मरीजों की अभी तक मौत हुई है।