विश्वविद्यालय में 10 मार्च से होगी वेस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता

nilima-gupta

सागर (sagarnews.com)। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में वेस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 13 मार्च तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में पश्चिम क्षेत्र की 65 विश्वविद्यालय प्रतिभागिता करेंगे। यह पहला मौका है जब विवि इतनी बढ़ी खो-खो प्रतियोगिता करवा रहा है।

आयोजन की तैयारियों के संबंध में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि कोरोना की लंबी अवधि के बाद विश्वविद्यालय परिसर में खेल गतिविधि एक बड़े आयोजन के साथ शुरू हो रही है। भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली और विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्त्वावधान में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा चार दिवसीय खो-खो (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि खेल से संबंध आत्मीय और प्रगाढ़ होते हैं और हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है, इसलिए खेल से जुड़े रहना चाहिए और प्रत्येक व्यक्ति में खेल की भावना होनी चाहिए। शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रो. रत्नेश दास ने 10 से 13 मार्च तक चलने वाली प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की और आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानदंड के अनुसार निर्णायक मंडल को भी आमंत्रित किया गया है सभी प्रतियोगी टीम के आवास-भोजन इत्यादि की व्यवस्था विश्वविद्यालय परिसर में की गई है।

प्रो. दास ने बताया कि विश्वविद्यालय खेल परिसर में वर्ष 2002 में बैडमिन्टन, 2010-11 में टेबल-टेनिस, 2011-12 में हाकी एवं बालीवाल अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इसके साथ ही 2015-16 में अंतर-विश्वविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा चुका है। यह प्रतियोगिता 19 दिनों तक चली। इसी क्रम में खो-खो (पुरुष) का यह आयोजन कई मायने में महत्त्वपूर्ण है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों व कोच, मैनेजर के रुकने की व्यवस्था विवि प्रशासन द्वारा की गई है। मंच संचालन विवि के मीडिया प्रभारी ने किया व आभार कुलसचिव ने व्यक्त किया।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021