भाजपा आज पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का पुतला दहन करेगी

bjp-kamal-nath

सागर (sagar news)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिले के सभी 34 मंडलों में 28 जून को पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री कमलनाथ का पुतला दहन करेगीl

पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री के रूप में कमल नाथ ने चीन के माल के आयात शुल्क पर भारी कटौती कर देश के कुटीर एवं लघु उद्योग और व्यापार को चौपट करने का अपराध किया है। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला सागर के समस्त 34 मंडलों में 28 जून को पुतला दहन कर विरोध प्रकट करेगी।

पार्टी के संभागीय मीडिया प्रभारी प्रदीप राजोरिया ने बताया कि पुतला दहन में भाजपा कार्यकर्ता फिजिकल सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मास्क लगाकर कार्यक्रम में सम्मिलित होगे!

प्रभात झा ने कमल नाथ को चीन का एजेंट करार दिया

इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ को चीन का एजेंट करार दिया। झा ने भोपाल में मीडिया से कहा कि कांग्रेस के लोग चीन की भाषा क्यों बोल रहे है इसका रहस्योद्घाटन हुआ है। उसमें सबसे बड़ी भूमिका कमल नाथ की है। वे जब वाणिज्यमंत्री थे, तब चीन के एजेंट के तौर पर काम कर रहे थे।

झा ने कमल नाथ को चीनी एजेंट बताए जाने के पीछे तर्क दिया और कांग्रेस के शासन काल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच बहुत से मुद्दों पर समझौता होता है।

झा ने कहा कि देश में जो चीजें बहुत सरलता से उपलब्ध हैं ऐसी चीजों के उपलब्ध हेाने के बावजूद भी 250 चीजों का आयातित करना और उस पर आयातित शुल्क कम करना और उसके जरिए जो आर्थिक लाभ हुआ और पैसा आया उससे कांग्रेस की मदद करना और राजीव फाउंडेशन में देना राष्ट्रीय अपराध है। इसका एक मात्र व्यक्ति जिम्मेदार है उस समय के वाणिज्य मंत्री। यह सब रिकार्ड पर उपलब्ध है।


For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Sagar News सागर न्‍यूज़ के लिए सागर न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Sagar News 2020