सागर (sagarnews.com)। महापौर पद की कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन शहर के वार्ड क्रमांक 3 सिविल लाइन में महिलाओं की आयोजित बैठक में कहा कि इस चुनाव में आप लोगों का साथ चाहिए, ताकि आने वाले समय में शहर और आपके वार्ड की समस्याओ का निराकरण कराया जा सके।
उन्होंने कहा आपने नगर निगम के 15 साल के कामों को देखा है, कितना विकास हुआ यह आप लोगों से छिपा नहीं है, यह बदलाव का समय है, यह काम आप लोगों को करना है। श्रीमती जैन ने कहा शहर में समस्याओ का अंबार लगा है और जिम्मदार लोग सो रहे है, इन्हें जागने के लिये आपका सहयोग चाहिए। उन्होंने महिलाओं से खुद का रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने का आव्हान किया।
चर्च में की प्रेयर
अल सुबह होते ही कांग्रेस से महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती निधी सुनील जैन अपनी टीम के साथ शहर के लोगों से संपर्क करने निकल जाती है। रविवार को सुबह श्रीमती निधी जैन ने तहसीली तिराहा के पाई ज्योति भवन औऱ सिविल लाइन में कैथोलिक चर्च जाकर ईसाई समाज की महिला,पुरुषों से मिलकर नगर निगम के महापौर औऱ पार्षद पद के लिए आशीर्वाद मांगा। फादर ने प्रभु से उनकी जीत के लिए प्रार्थना की।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021