सागर (sagarnews.com)। केंद्र सरकार ने बुदेलखंड की बरसों पुरानी समस्या पानी के संकट का स्थाई हल निकालने की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला करते हुए केन-बेतवा लिंक परियोजना (Ken-Betwa River Link Project) को मंजूरी प्रदान कर दी है।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में पेयजल, कृषि के लिए पानी के साथ ही बिजली की समस्या का समाधान भी हो सकेगा।
भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस परियोजना से 10 लाख 62 हज़ार हैक्टेयर में सिंचाई होगी। 62 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा। 103 मेगावॉट क्षमता का हाइड्रोपावर प्लांट स्थापित होगा। 27 मेगावॉट की क्षमता वाला एक सोलर प्लांट भी लगेगा। इसके अलावा 72 मेगावॉट क्षमता के दो बिजली प्रोजेक्ट भी लगेंगे।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने बुंदेलखंड से पानी की समस्या को जड़ से समाप्त करने का कार्य किया है। केन-बेतवा लिंक परियोजना को मंजूरी मिलना इसका प्रमाण है।
मध्यप्रदेश और विशेषकर बुंदेलखंड के लिए बड़े सौभाग्य का दिन है। मुझे यह कहते हुए अत्यंत प्रसन्नता है कि केन-बेतवा प्रोजेक्ट स्वीकृत हो चुका है।
इस सौगात के लिए मैं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का प्रदेश की जनता की ओर से आभार प्रकट करता हूं।
यह प्रोजेक्ट… pic.twitter.com/CAcyW0KNn0
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 4, 2023
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2023