सागर (sagarnews.com)। विख्यात समाजसेवी एवं लेखिका डॉ. नीलिमा पिंपलापुरे का चयन नई दिल्ली में होने जा रहे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज कन्वेंशन में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं यूनेस्को के संयुक्त तत्वावधान में 46वें यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज कन्वेंशन का आयोजन भारत मंडपम में 21 जुलाई से 31 जुलाई तक किया जा रहा है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
कन्वेंशन में विश्व भर के वह गणमान्य शामिल होंगे, जिन्होंने धरोहर, प्राचीन स्मारकों, अपनी संस्कृति को सहेजने एवं संरक्षण देने का कार्य किया है। इस कन्वेंशन के लिए भारत के प्रत्येक प्रदेश से पांच प्रतिनिधि चुने गए हैं। डॉक्टर नीलिमा पिंपलापुरे मध्य प्रदेश से चुनी गई हैं।
गौरतलब है कि बुंदेलखंड की धरोहर, संस्कृति को विश्व स्तर पर पहुंचाने हेतु डॉक्टर नीलिमा पिंपलापुरे ने अपनी पुस्तक बुंदेलखंड- द हार्टबीट आफ इंडिया के माध्यम से बहुमूल्य धरोहर का सचित्र वर्णन किया है। इस पुस्तक से बुंदेलखंड के प्राचीन किले, मंदिर एवं संस्कृति को संपूर्ण विश्व में पहचान मिल रही है।
इस समाचार को अंग्रेजी में पढ़ें
Read this news in English here
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2024