कंटेनमेंट एरिया सदर में ड्रोन कैमरे से की जा रही है सतत निगरानी

drone-cant

सागर (sagar news). सदर क्षेत्र में कोरोना पीड़ित व्यक्तियों की संख्या बढ़ने के साथ ही जिला प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है। इसके साथ ही संपूर्ण क्षेत्र में मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। कंटेनमेंट एरिया की ड्रोन कैमरे से सतत निगरानी की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया ने बताया कि पूरे क्षेत्र में मानीटरिंग लगातार की जा रही है जैसे कोई व्यक्ति घर के बाहर निकलता है तो उसे तत्काल पुलिस द्वारा समझाइश देकर उसे घर पहुंचा दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है यदि कोई व्यक्ति घर से बाहर निकलता है तो उस पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है। साथ ही अपील की जा रही है कि अपने-अपने घरों में रहे। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखे। मास्क का अनिवार्य रूप से लगाएं। जिला प्रशासन के आदेशों का पालन करें।

कलेक्टर दीपक सिंह के निर्देश पर कंटेनमेंट क्षेत्रों को सैनिटाइज किया जा रहा है। शुक्रवार को जिला चिकित्सालय में निगम के कर्मचारियों द्वारा सैनिटाईजेशन के लिए दवा का छिड़काव का किया गया।



For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Sagar News सागर न्‍यूज़ के लिए सागर न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Sagar News 2020

About snreporter

मैं संजय पिछले 33 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर न्‍यूज़ का संस्‍थापक, संपादक और संवाददता हूं। यह वेबसाइट सागर के स्‍थानीय समाचारों को प्रकाशित करने पर केंद्रित है और मैं स्‍वयं इसका परिचालन करता हूं। मुझे X पर यहां फॉलो कर सकते हैं https://x.com/sanjaykareer https://gravatar.com/sanjaykareer

View all posts by snreporter →