सागर (sagar news)। सागर जिले में रविवार को 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में अब तक मिले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 422 हो गई है। रविवार को ही आठ मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए। अब तक 300 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कोविड -19 से 23 लोगों की मौत हुई है और बाकी का इलाज चल रहा है।
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) से प्राप्त जानकारी के अनुसार वायरोलॉजी लैब की रिपोर्ट में 5 मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इनमें 45 वर्षीय शास्त्री वार्ड की 45 और 38 वर्षीय दो महिलाएं और एक 55 वर्षीय पुरुष, डीएच सागर की 27 वर्षीय महिला और कटरा वार्ड निवासी 75 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।
इसके अलावा जिला अस्पताल सागर में ट्रूनार मशीन की जांच में 2 मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें सुभाषनगर का 25 वर्षीय युवक और श्याम भंडारी गली निवासी 60 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। सभी मरीजों का बीएमसी में इलाज चल रहा है।