ऐलिवेटेड कॉरिडोर दिलाएगा सागर को यातायात समस्‍या से छुटकारा

sagar-smart-city

स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेंद्रसिंह ठाकुर का सुझाव

सागर (sagar news)। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा है कि सागर को यातायात की समस्‍या से निजात दिलाने के लिए सागर स्मार्ट सिटी Elevated Corridor बनाए। स्मार्ट सिटी शहर में कुछ नया कर के अपनी पहचान स्थापित करे, तभी सागर का स्मार्ट सिटी बनने का सपना सार्थक होगा। वे यहां शनिवार को स्मार्ट सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर में स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।

सिंह ने कहा कि स्मार्ट सिटी के समस्त कार्य सरकार की गाइड लाइन के तहत ही कराए जाएं। जिससे Sagar Smart City का वास्तविक रूप सामने आ सके। सागर स्मार्ट सिटी के कार्यों को इस प्रकार किया जाए जिससे सागर अपनी पहचान बना सके। उन्होंने विकास के साथ-साथ हरियाली पर भी विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सागर के लिये प्राथमिकता के साथ कार्य करना होंगे। जिसमें मुख्य रूप बस स्टैंड से चकराघाट, चकराघाट से गंगा मंदिर, गंगा मंदिर से संजय ड्राइव होते हुए वापिस बस स्टैंड तक ऐलिवेटेड कॉरिडोर बनाएं। उसमें जहां आवश्यकता हो वहां सड़क के साथ फ्लाई ओवर बनाएं। इससे बड़ा बाजार, मोतीनगर, काकागंज के रहवासियों के लिये ट्रैफिक की समस्या से निजात मिल सकेगी।

उन्होंने इसके साथ डेरी विस्थापन, स्पोर्ट कम्पलेक्स, महिला सुविधा केन्द्र, तालाब सौन्दर्यकरण एवं स्मार्ट रोड जैसे कार्यों को प्राथमिकता के साथ करे। तभी सागर का विकास आम लोगों को दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि डेयरी विस्थापन का कार्य किसी एक जगह न कर शहर के चारों कोनों में किया जाये। जिससे डेयरी मालिकों भी असुविधा नही होगी।

उन्होंने महिला सुविधा केन्द्र पर प्राथमिकता से कहा कि यह सागर के लिये अत्यन्त आवश्यक है। क्योकि अभी इसकी सुविधा में सागर में उपलब्ध नही है और हमारी माताएं बहिने महिला सुविधा केन्द न होने के कारण महिला को असुविधा होती है।

नगरीय विकास मंत्री ने नगर निगम स्टेडियम में स्थापित होने वाले Sports Complex का कुछ भाग खेल परिसर में भी बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने ट्रैफिक सर्वे कराकर शहर की ट्राफिक व्यवस्था सुधारने जिसमें प्रमुख रूप से बस स्टैंड, तीनबत्ती, कोतवाली, विजय टॉकीज रोड, कटरा मस्जिद एवं राधा चौराहा की सड़कों का चौड़ीकरण हेतु सर्वे कराने को कहा।

इस अवसर पर सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन, कलेक्टर दीपक सिंह, नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार, स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल राजपूत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Sagar News सागर न्‍यूज़ के लिए सागर न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Sagar News 2020