सागर (sagar news)। कलेक्टर दीपक सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने परमहंस आश्रम अमृतझिरिया पहुँचकर आश्रम के पूजा स्थल धूना घर में कोरोना मुक्त सागर के लिए विशेष प्रार्थना की।
विनम्र अनुरोध : सागर न्यूज़ को अपना सहयोग दें
इस अवसर पर आश्रम के संत मुक्तानंद महाराज ने दोनों अधिकारीगण को बेहतर दायित्व निर्वहन हेतु आशीर्वाद प्रदान किया और उन्हें ओम के जाप की विधि विशेष से अवगत कराया और आयुर्वेदिक प्रयोगों की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों का धर्मग्रंथ यथार्थ गीता भेंट की।
यह भी पढ़ें : कोविड के कारण अनाथ हुए बच्चों के बारे में जानकारी मांगी
स्वामी जी ने कहा कि संकट के बादल छंट जाएंगे। योग,आयुर्वेद और अध्यात्म जनकल्याण कर सकते है। लोगों की मदद के लिए प्रशासन समर्पित होकर परिश्रम कर रहा है।
विनम्र अनुरोध : डेली हिंदी न्यूज़ को अपना सहयोग दें