VC ने किया शारीरिक शिक्षा विभाग का निरीक्षण, खेल परिसर खोलने के निर्देश

vc-plantation

सागर (sagarnews.com)। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय का खेल परिसर फिर गुलजार होगा। कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता के खेल परिसर और शारीरिक शिक्षा विभाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनसामान्य और विद्यार्थियों के लिए खेल परिसर पुनः खोलने के निर्देश दिए थे।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते कई माह से खेल परिसर बंद था। कोरोना गाइडलाइन, मास्क के प्रयोग और पूर्व में प्रचलित नियमानुसार खेल परिसर पुनः खोले जाने के संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।

शारीरिक शिक्षा विभाग के निरीक्षण दौरान कुलपति प्रो। नीलिमा गुप्ता ने बीपीएड और एमपीएड सहित खेल संबंधी अन्य पाठ्यक्रमों के प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहना आज के समय में बेहद जरूरी है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।

आने वाले समय में इस परिसर में आउटडोर और इनडोर खेलों के राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय स्तर के खेलों का आयोजन होगा। इससे विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. बलवंतराय शांतिलाल जानी, कुलपति प्रो। नीलिमा गुप्ता और सागर सांसद राजबहादुर सिंह एवं नागरिकों ने खेल परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021