लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

congress-demonstration

सागर (sagarnews.com)। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में चल रहे घटनाक्रम के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यहां कलेक्‍टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया और नगर दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उत्तरप्रदेश सरकार को बर्खास्‍त करने की मांग की।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव एवं उ.प्र. प्रभारी प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आदि कांग्रेसजनों को रोकने से गुस्साए कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने नगर दंडाधिकारी सीएल वर्मा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर केन्द्र व उप्र सरकार को तत्काल वर्ख़ास्त करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने वालों में लगन सिंह, गोवर्धन रेकवार, शोकत अली, शरद पुरोहित,विजय साहू, सिंटू कटारे, अशरफ खान, वीरेन्द्र गौतम,देवेन्द्र कुर्मी, राजू डिस्क, मुन्ना विश्वकर्मा, ऋषभ जैन, शेरू भाईजान, पवन जाटव, वीरेन्द्र महावते, मुल्ले चौधरी, मोतीलाल पटेल, निर्वाण सिंह, राजा बुन्देला, राजेन्द्र सिंह, बलराम साहू, प्रीतेश तिवारी,  रामकिसन बंसल, सन्दीप चौधरी, संजय रोहिदास, रोहित वर्मा, केशव चौधरी, पवन लारिया, अविनाश खरे, एम. आई. खान, विशाल बाबू,अजित सिंह, समीर मकरानी, अफजल खान, खिलान सिंह, राजा अहिरवार, अजय अहिरवार, दुर्गेश अहिरवार, पवन घोषी, अंकुर यादव, रामगोपाल यादव, नितिन पचोरी, मिथुन घारू, गंगाराम चौधरी, महेश बैल्डिंग, राजेन्द्र साहनी, राजा खटीक, राजेन्द्र धानक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021