मिलावटी सामग्री बिक गई अब बोल रहे फिर से सील करो मिलावटी नमकीन की फैक्ट्री
सिटी मजिस्ट्रेट से खाद्य अधिकारी और तहसीलदार को दिए निर्देश
सागर (sagarnews.com)। त्योहार के समय जिला प्रशासन द्वारा संत कंवरराम वार्ड में संचालित नमकीन बनाने की फैक्ट्री सील करने के बाद फिर से खोल ली गई है। जब इसकी जानकारी प्रशासनिक अमले को लगी तो आनन-फानन में सिटी मजिस्ट्रेट ने खाद्य अधिकारी और तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि उक्त नमकीन की फैक्ट्री को फिर से सील कर दिया जाए और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।
गौरतलब है कि दीपावली के पूर्व जिला प्रशासन ने मिलावटी खाद्य वस्तुओं को लेकर चैकिंग अभियान चलाया था जिसमें संत कंवरराम वार्ड स्थित निर्मल भोले फुड पोडक्ट फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की थी। जहां कई क्वंटल मिलावटी नमकीन पाया गया था। जिसके बाद प्रशासन ने इस फैक्ट्री को सील कर दिया था। जिसके कुछ दिन बाद दुकानदार निर्मल कुमार बजाज ने अपनी दुकान खोलने का आवेदन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया था। आवेदन पर विचार करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने 3 नवंबर को दुकान खोलने की अनुमति दे दी। जिसके बाद फैक्ट्री मालिक ने दुकान के साथ-साथ फैक्ट्री भी खोल ली और मिलावटी नमकीन त्यौहार में खपा दिया। तब से लगातार फैक्ट्री चालू थी। जहां धड़ल्ले से खाद्य वस्तुएं बनाई जा रहीं थीं। विगत दिन यह मामला मीडिया में भी छाया रहा तो प्रशासन की किरकिरी हुई। अब सिटी मजिस्ट्रेट ने सील की गई फैक्ट्री को दोबारा से सील करने के निर्देश शहरी तहसीलदार रोहित वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे को दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि हमने दुकानदार को दुकान खोलने की अनुमति दी थी, फैक्ट्री खोलने की नहीं। फैक्ट्री संचालक निर्मल कुमार बजाज ने आदेश का दुरूपयोग किया है जिसके खिलाफ थाना मोतीनगर में प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। आरोपी दुकानदार की अनुमति आदेश तत्काल निरस्त किया जाता है और उसकी फैक्ट्री को सील बंद किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
मिलावटी सामग्री बिक गई अब बोल रहे फिर से सील करो फैक्ट्री
मिलावटी सामग्री बिक गई अब बोल रहे फिर से सील करो फैक्ट्री
