गांव में घुसा तेंदुआ, स्कूल में फंसे बच्चे

leopard-in-village

सागर (sagarnews.com)। पचारा पिपरिया में रोड किनारे सूने घर में तेंदुआ होने की खबर के बाद पास में ही मौजूद विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के बच्चों को स्कूल में ही बंद कर दिया गया। कक्षाओं के खिडक़ी दरवाजे लगा दिए गए। बच्चे डरे सहमे क्लास में रहे। इस दौरान मासूमों को काफी परेशानियां भी झेलनी पड़ीं। छात्रों की माने तो शनिवार को तेंदुआ की खबर के बाद उन्हें स्कूल में ही खिडक़ी दरवाजे बंद करके अंदर रहने के लिए कहा गया। इस दौरान पूरे पांच घंटे तक बच्चे कक्षाओं में बंद रहे। पांच घंटों तक उन्हें बाथरूम तक जाने नहीं दिया गया।

गौरतलब है कि गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के पचारा पिपरिया गांव में शनिवार की सुबह तेंदुआ दिखने से हडक़ंप मच गया। तेंदुआ एक पुराने घर में दिखा तो ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जिसके बाद तेंदुए को पकडऩे के लिए सागर वन अमले के साथ-साथ पन्ना से भी एक्सपर्ट दल को बुलाया गया। तेंदुआ घर के अंदर है और दरवाजे पर वन अमले ने पिंजरा लगा दिया है।

वन विभाग के मुताबिक संभवत तेंदुआ दो-तीन दिन से इसी क्षेत्र में घुम रहा है। उसे पकडऩे के लिए पिंजरा लगा दिया है। उसके पास बकरे को बांधा गया है। फिलहाल तेंदुआ का पेट भरा है, इसीलिए वह बाहर नहीं आ रहा। पेट खाली होते ही वह भोजन की तलाश में आएगा और तब पकड़े जाने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक पचारा पिपरिया रोड के किनारे खाली मकान में तेंदुआ घुसा था। सुबह तेंदुआ यहां आराम फरमाता दिखा। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। गांव के वृद्ध मथुरा पटेल ने बताया कि उनका सडक़ किनारे खेत पर पुराना मकान बना है। मकान व बरामदे में पुराना सामान पड़ा है। कभी-कभार ही खेत के रखवाली करने के लिए लोग यहां रुकते हैं।

शनिवार सुबह करीब 8 बजे जब वे पुराने मकान में गए तो वहां तेंदुआ दिखा। तेंदुआ बरामदे में रखी साइकिल के पीछे बैठा था। वह वहां आराम कर रहा था। इसकी जानकारी गांववालों को दी तो हडक़ंप मच गया। इसके बाद वन विभाग के अमले को बुलाया है। सागर के बाद पन्ना का दल भी आ रहा है। जिसे पकडऩे रेस्क्यू किया जाएगा। सागर से वन विभाग की टीम के साथ गए हीरालाल यादव ने बताया कि तेंदुआ के पकडऩे के लिए पिंजरा लगा दिया है।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021