अवैध वसूली करने वाले आरटीओ के उपनिरीक्षक और आरक्षक पर गिरी गाज

fourlane-road

सागर (sagarnews.com)। परिवहन मंत्री के क्षेत्र में ट्रक चालकों से अवैध वसूली की शिकायत सामने आने के बाद मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कार्रवाई करते हुए वैध वसूली करने वाले सागर आरटीओ के उपनिरीक्षक और एक आरक्षक को तत्काल हटा दिया। दोनों को परिवहन मुख्यालय ग्वालियर अटैच कर दिया है।

मंत्री के आदेश के बाद शनिवार को मप्र परिवहन आयुक्त ग्वालियर द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अनिमेष जैन परिवहन उपनिरीक्षक संभागीय सुरक्षा दस्ता सागर एवं परिवहन विभाग सागर के आरक्षक शुभम शर्मा को तत्काल हटाया जाता है। आगामी आदेश तक उन्हें परिवहन मुख्यालय ग्वालियर अटैच किया जाता है।

गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह फोरलेन लिधौरा हाट के पास हजारों ट्रक चालक सडक़ पर आ गए थे और चक्काजाम कर दिया था। ट्रक चालकों का आरोप था कि सागर आरटीओ यहां चैकिंग के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। उन्हें बेवजह परेशान किया जाता है। जब बात की जाती है तो सागर आरटीओ के साथ सिविल ड्रेस में मौजूद कर्मचारी ट्रक चालकों के साथ मारपीट करते हैं। इसके विरोध में घंटों तक फोरलेन पर ट्रक के पहिए थमे रहे। जैसे ही इसकी जानकारी लगी तो जिला प्रशासन से एसडीएम और पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक चालकों को समझाइस दी गई। जिसके बाद चक्काजाम खुला और फोरलेन पर यातायात बहाल हो पाया।

बताया गया है कि राजपूत इस घटना से काफी नाराज थे और उन्होंने तत्काल आरोपी सागर आरटीओ के उपनिरीक्षक पर कार्रवाई के आदेश दिए। शनिवार को परिहवन आयुक्त ने सागर परिवहन उपनिरीक्षक अनिमेश जैन और आरक्षक शुभम शर्मा का हटा दिया।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021