ब्राह्मण समाज कल्याण महासभा का दीपावली मिलन समारोह संपन्न
ब्राहमण समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे ब्राह्मण की मदद को संगठन रहेगा तत्पर
सागर (sagarnews.com)। ब्राह्मण समाज कल्याण महासभा के तत्वाधान में सहभोज एवं दीपावली मिलन समारोह मां हरसिद्धि देवी मंदिर बाघराज में आयोजित हुआ। जहां बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोगों ने अखंड ब्राह्मण एकता यात्रा का संकल्प लिया। इस आयोजन में मातृ शक्ति के द्वारा आयोजन का संचालन और संपादन किया गया। युवा ब्राह्मण समाज के द्वारा ब्राह्मण समाज कल्याण महासभा में समाज के प्रबुद्ध जन एवं सम्मानित विभूतियों के साथ-साथ उन प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जो ब्राह्मण समाज से मानव सेवा के लिए आगे आए यह एक ऐसा आयोजन था जो पूरी तरह गैर राजनीतिक ढंग से संचालित हुआ। इस आयोजन में समाज के वयोवृद्ध जन मंचासीन हुए और उनकी अनुमति अनुसार आयोजन का संचालन किया गया। ब्राह्मण समाज की विभूतियों से जुड़ी जानकारी महेश दत्त त्रिपाठी के द्वारा दी गई। आयोजन को संबोधित करते हुए ब्राह्मण समाज कल्याण महासभा के संरक्षक ने कहा कि मातृशक्ति का संगठन में प्रभावी प्रयास निश्चित ही संगठन को बल देगा। आयोजन को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष प्रदीप दुबे ने कहा कि ब्राह्मण समाज कल्याण महासभा के द्वारा अनेक योजनाएं समाज के उत्थान के लिए लागू की जा रही हैं। गरीब और निर्धन ब्राह्मण परिवारों के लिए अब अंतिम संस्कार को परेशान नहीं होना पड़ेगा। वहीं गरीब परिवारों की बेटियों को वैवाहिक कार्य में सहयोग भी संगठन प्रदान करेगा। संघ के अध्यक्ष ने उपस्थित विप्र जनों से यह आग्रह भी किया की आपस में ब्राह्मण समाज एक दूसरे के कार्य को मिलजुल कर संपादित कराएं। जिससे ब्राह्मण समाज एकता के सूत्र में बंद सकें। आयोजन का संचालन पंडित कैलाश तिवारी के द्वारा किया गया। विभूतियों के परिजनों का सम्मान संचालन संगठन महामंत्री डॉ प्रदीप पाठक के द्वारा किया गया। इस आयोजन में शामिल हुए जिलेभर के परिजनों ने एकमत होकर संगठन को यह भरोसा दिलाया कि अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन का न केवल विस्तार करेंगे बल्कि ब्राह्मण समाज कल्याण महासभा के द्वारा निर्धारित किए गए आधार का भी संपादन करेंगे। यह आयोजन मां हरसिद्धि देवी मंदिर बाघराज में आयोजित हुआ जिसमें प्रमुख रूप से समाज के बुजुर्ग एवं मातृशक्ति के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवा जन उपस्थित हुए।
ब्राह्मण समाज कल्याण महासभा का दीपावली मिलन समारोह संपन्न
ब्राह्मण समाज कल्याण महासभा का दीपावली मिलन समारोह संपन्न
