सागर (sagarnews.com)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाखा बंजारा झील पर बन रहे 1.2 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर एवं लाखा बंजारा के जीर्णोद्धार संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाखा बंजारा झील के जीर्णोद्धार का काम पिछली सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत किया गया था, लेकिन समय सीमा का ध्यान नहीं रखा गया। इसके बाद कोरोना के चलते भी कार्य में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि अब नई समय सीमा तय कर दी गई है। यह कार्य पुरानी नींव नया निर्माण है। इससे सागर जिले को एक नई पहचान मिलेगी।
चौहान ने कहा कि हमारा ऐतिहासिक सागर जिला अब नया आधुनिक स्वरूप ले रहा है। प्राचीन सागर क्षेत्र को शहर से जोड़ने के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। प्रसन्नता का विषय है कि इसका निर्माण कार्य समय से पहले चल रहा है। यह कॉरिडोर सागर को नया भव्य स्वरूप प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने झील से जुड़े विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। यह झील जिले में नागरिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ पर्यावरण और सौंदर्य के लिहाज से महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर पीडब्लूडी मंत्री गोपाला भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंदसिंह राजपूत, सांसद राजबहादुरसिंह, विधायक शैलेंद्र जैन व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
लाखा बंजारा झील जीर्णोद्धार कार्य पिछली सरकार में स्वीकृत किया गया था, लेकिन समय सीमा का ध्यान नहीं रखा गया। इसके बाद कोरोना के चलते भी कार्य में देरी हुई है। अब नई समय सीमा तय कर दी गई है। यह कार्य पुरानी नींव नया निर्माण है। इससे सागर जिले को एक नई पहचान मिलेगी। https://t.co/81LtW3dpBl pic.twitter.com/kjqj7nPjm0
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 10, 2021
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021