सागर (sagarnews.com)। कृषि उत्पादन आयुक्त शैलेंद्र सिंह ने ग्राम एरन मिर्जापुर तथा खजुरिया ग्राम विकास खंड राहतगढ़ में खेतों में जाकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और किसानों से बातचीत की।
शैलेंद्र सिंह ने वहां कृषि विभाग द्वारा कृषक अशोक बाबू कुशवाहा तथा अतर सिंह के खेतों में लगाए गए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के गेहूं की फसलों का अवलोकन किया तथा कृषकों से फसलों की स्थिति जानी।
ग्राम खजुरिया में कृषक श्री राधेश्याम साहू के खेत में लगे कृषि विज्ञान केंद्र के चना प्रदर्शन तथा कृषि विभाग द्वारा प्रदाय मसूर बीज की फसल का अवलोकन किया। कृषक द्वारा इस दौरान गेहूं की उन्नत किस्म के बारे में कृषि उत्पादन आयुक्त को बताया।
उप संचालक कृषि श्री बीएल मालवीय ने जिले में विभिन्न फसलों की स्थिति तथा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ आशीष त्रिपाठी ने कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों से कृषि उत्पादन आयुक्त को अवगत कराया।
भ्रमण के दौरान बीएल मालवीय उपसंचालक, सागर, डॉ आशीष त्रिपाठी, कृषि विज्ञान केंद्र देवरी, जितेंद्र राजपूत, उप परियोजना संचालक आत्मा, अनिल राय अनुविभागीय अधिकारी कृषि, सागर आर एस वर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राहतगढ़ एवं संबंधित ग्रामों के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021