संगीत महाविद्यालय में युवा उत्सव आयोजित, संगीत की स्वर लहरियों में डूबे श्रोता

sangit

सागर (sagarnews.com)। संगीत महाविद्यालय में आयोजित युवा उत्सव में एकल गायन शास्त्रीय, एकल गायन तबला, एकल गायन नृत्य, एकल गायन सुगम सहित अन्य स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ सुभाष कंडया एवं प्राचार्य रागिनी श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन कर किया।

युवा उत्सव के दौरान पायल मालिक ने वीणा पर एकल गायन प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। आलोक सिंह राजपूत ने तबला पर एकल वादन, आरोही श्रीवास्तव ने शास्त्रीय संगीत पर एकल नृत्य व प्रज्ञा पालिया ने एकल गायन सुगम की प्रस्तुति देकर सभी की वाहवाही लूटी। युवा उत्सव के दौरान सभी लोग संगीत की स्वर लहरियों में डूबे नजर आए।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर में राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने 22 एवं 23 फरवरी 2022 को ग्वालियर जाएंगे। संचालन डॉ. तृप्ति गुप्ता ने किया।

दीपक संगीत महाविद्यालय सागर के विद्यार्थी श्रेयश आठया ने महाविद्यालय स्तर की स्पाट पेंटिंग, कोलाज, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, आन द स्पाट पेंटिंग, काटूर्निंग व क्ले माडलिंग स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021