नगर निगम की दुकानों का किराया बेतहाशा बढ़ाने का कड़ा विरोध, सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

sagar-news-thumbnail

सागर (sagarnews.com)। नगर निगम अंतर्गत आने वाले 2300 व्यापारियों की 8 से 10 गुना किराया वृद्धि वापस करने एवं पुरानी दर से किराया लेने एवं अब तक की गई वसूली को वापस करने या आगे के किराए में समाहित करने की मांग को लेकर सोमवार को सागर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं नगर निगम कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

वरिष्ठ कांग्रेस जनों की उपस्थिति में सागर युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे ने कहा कि निगम द्वारा जो किराया वृद्धि 0.5 प्रतिशत संपत्ति पर की गई है। यह अवैधानिक और मनमानी है।

इतनी दुकानदारों की आय नहीं है जितना किराया वृद्धि कर दी गई है। व्यापारी जबरदस्त दबाव में अपना एवं परिवार का पेट काटकर निगम का किराया भर रहे हैं, जबकि व्यापारी इस हालत में नहीं है कि वह किराया भर सकें। पूर्व मैं भी व्यापारियों द्वारा किराया वृद्धि का विरोध किया गया था।

जिस पर निगमायुक्त सागर ने शासन से अभिमत मांगा शासन ने अभिमत व्यापारियों के पक्ष में दिया था, लेकिन निगम द्वारा इसके बाद भी व्यापारियों के हित मे निर्णय नहीं लिया गया। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा लगातार व्यापारियों पर किराया भरने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। जिससे व्यापारी जबरदस्त दबाव में है हम इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे अगर 7 दिवस के अंदर नगर निगम प्रशासन व्यापारियों के हित में निर्णय नहीं लेता है तो व्यापरियों के हित मे मैं निगम कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठूंगा।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021