तेल के गोदाम और लकड़ी के टॉल आबादी के लिए बड़ा खतरा

mla-inspection

सागर (sagarnews.com)। तिलकगंज की तेल गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही विधायक शैलेंद्र जैन भोपाल से सागर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तिलकगंज क्षेत्र में तेल के गोदाम और लकड़ी के टाल एक साथ होना खतरे से खाली नहीं है।

विधायक ने कहा कि तेल के गोदामों में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए भी पर्याप्त साधन नहीं है। पानी की भी व्यवस्था नहीं है। विधायक ने कहा- लकड़ी के टालों और तेल की गोदामों को घनी आबादी से दूर करना चाहिए।

विधायक जैन ने कलेक्टर और एसपी से इस मुद्दे पर चर्चा करने की बात कही। उन्होंने कहा लकड़ी के टालों को शहर के बाहर ले जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में लकड़ी के टाल शहर से बाहर विस्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा यह बड़ा हादसा था। विधायक ने घटना से प्रभावित लोगों का हाल जाना और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की आश्वासन दिया।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021