भूपेंद्र सिंह मुहासा कांग्रेस डिजिटल सदस्‍यता समिति के राष्ट्रीय समन्‍वयक नियुक्‍त

sagar-news-thumbnail

सागर (sagarnews.com)। कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में सागर के युवा नेता भूपेंद्र सिंह मुहासा को गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी  ने पार्टी की डिजिटल मेंबरशिप कमेटी में नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया है। दो सदस्यों वाली इस कमेटी के प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रभारी महासचिव श्री केसी वेणुगोपाल तथा चेयरमैन के राजू हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी , उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे ,प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे श्रीमती किरण मिश्रा चक्रेश सिंघई, पप्पू गुप्ता, रामकुमार पचौरी ब्लॉक अध्यक्ष शरद पुरोहित, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, महिला कांग्रेस की सैयद महजबीन अली, गोवर्धन रैकवार, प्रवक्ता लक्ष्मीनारायन सोनाकिया, आशीष ज्योतिषी, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भूपेंद्र सिंह मोहासा को अपनी बधाई दी है। 

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021