एनएसयूआई का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी सहित अनेक गिरफ्तार

nsui-protest

सागर (sagarnews.com)। भाजपा सरकार में हुए व्यापमं घोटाला- 3,कांस्टेबल भर्ती, शिक्षक वर्ग तीन परीक्षा में हुये फर्जीवाड़े की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एनएसयूआई ने भाजपा सरकार के खिलाफ़ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के पूर्व स्थानीय सिविल लाइन चौराहे पर कार्यकर्ता बैरिकेड लांघते हुए आगे बढ़े तो वहां मौजूद भारी पुलिस बल ने उन पर वाटर केनन चलाई और सबको गिरफ्तार कर लिया।

प्रदर्शन में एन.एस. यू.आई के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंजुल त्रिपाठी,म.प्र. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय स्वदेश जैन, रेखा चौधरी, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, एन.एस. यू.आई जिला अध्यक्ष अक्षय दुबे, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे, अभिलाष शालू सेंगर, अंकित जैन हिनौद, एन.एस. यू.आई सागर विस. अध्यक्ष सन्दीप चौधरी आदि ने भाजपा सरकार के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021