Sagar News मुख्यमंत्री पर्यावरण मित्र कार्यक्रम में सीएम ने की महिला समूहों से वर्चुअल बातचीत

cm-jan-mitra

सागर (sagarnews.com)। मुख्यमंत्री पर्यावरण मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जिला कलेक्टर कार्यालय में संकुल स्तरीय फेडरेशन के अध्यक्षों और महिला समूह पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बातचीत की। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं की भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल सहेली संकुल स्तरीय फेडरेशन देवी की अध्यक्ष रश्मि शुक्ला से पूछा कि उनके समूह में कितनी महिलाएं हैं। कितनी महिलाएं एक से अधिक आर्थिक गतिविधियों में संबंध है। कितनी महिलाएं ऐसी है जिनकी मासिक आमदानी ₹10000 या अधिक हो चुकी है।

सागर जिले में 50 संकुल स्तरीय संगठन है इन सभी संगठनों में इस योजना के अंतर्गत एक-एक स्कूटी क्रय किए जाने के लिए राशि जारी की गई। पर्यावरण मित्रों को दी जाने वाली यह स्कूटी का उपयोग पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन, पौधारोपण, भूमि एवं जल संरक्षण जैविक खेती जैसे कार्यों को प्रोत्साहित किए जाने के लिए की जाएगी। महिलाएं इस गाड़ी से गांव-गांव में जाकर ग्राम संगठनों की बैठक में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी और अन्य सहेलियों को इसके बारे में जानकारी देंगी।

कार्यक्रम में देवरी, केसली, राहतगढ़, जैसीनगर, सागर, बांदरी, खुरई सहित सभी विकासखंडों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने महिलाओं को संबोधित किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी शर्मा भी उपस्थित थे।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2023

About snreporter

मैं संजय पिछले 33 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर न्‍यूज़ का संस्‍थापक, संपादक और संवाददता हूं। यह वेबसाइट सागर के स्‍थानीय समाचारों को प्रकाशित करने पर केंद्रित है और मैं स्‍वयं इसका परिचालन करता हूं। मुझे X पर यहां फॉलो कर सकते हैं https://x.com/sanjaykareer https://gravatar.com/sanjaykareer

View all posts by snreporter →