सागर में पृथक साइकल लेन के लिए सर्वे कराएगी सागर स्‍मार्ट सिटी

smart-city-cycle-lane

सागर (sagar news)। शहर में नागरिकों को साइकल चलाने के लिए अलग लेन उपलब्‍ध कराने पर विचार किया जा रहा है। सागर स्मार्ट सिटी (Sagar Smart City) ऐसे रास्‍तों का पता लगाने के लिए सिटी में एक सर्वे कराएगी। सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर पृथक साइकल लेन का प्रस्‍ताव प्रशासन को सौंपा जाएगा।

सर्वे के जरिये ऐसे रास्‍तों और इलाकों का पता लगाया जाएगा जहां साइकल की अलग लेन (cycle lane) बनाना संभव हो और उस पर साइकल शेयरिंग एंड रेंटल, साइकल क्लीनिक एवं लर्न साइकल जैसी व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।

यह रूट शिक्षण संस्थान, कार्य स्थल और बाजार जैसे जनहित के स्थानों को जोड़ने में सहायक होगा एवं लोगों की अधिकतम संख्या के लिए दिन के सभी समय के दौरान अपने साइकिल चलाने के लिए इस्‍तेमाल किया जा सकेगा।

सागर स्मार्ट सिटी Sagar Smart city के सीईओ राहुल सिंह राजपूत, कंपनी सचिव रजत गुप्ता, आफिस मैनेजर आरती जारोलिया आदि बैठक में शामिल हुए।


For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Sagar News सागर न्‍यूज़ के लिए सागर न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Sagar News 2020