सागर (sagar news)। सागर में कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित मरीजों के मिलने का क्रम बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को खबर आई कि कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव (gopal bhargav) भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा जिले में 29 नए मरीज मिले हैं।
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (Bundelkhand Medical College) से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 29 मरीजों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें द्वारका विहार कॉलोनी के 37, 57, 50 वर्षीय पुरुष, कटरा बाजार के 39 वर्षीय पुरुष, नरयावली नाका वार्ड के 38 वर्षीय पुरुष, शास्त्री वार्ड खुरई के 40 वर्षीय पुरुष, दीनदयाल नगर वार्ड के 55 वर्षीय पुरुष, मकरोनिया की 70 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय महिला एवं 35 वर्षीय पुरुष बीएमसी, 60 वर्षीय पुरुष गोपालगंज, 49 वर्षीय पुरुष मोती नगर, 48 वर्षीय पुरुष मोती नगर, 50 वर्षीय महिला खेजरा, 72 वर्षीय महिला श्री राम कॉलोनी, 39 वर्षीय पुरुष सुभाष नगर, 57 वर्षीय पुरुष गोपालगंज, 34 वर्षीय पुरुष संत कंवर राम वार्ड, 72 वर्षीय पुरुष मकरोनिया, 62 वर्षीय महिला संत कंवर राम वार्ड, 68 वर्षीय महिला मकरोनिया, 38 वर्षीय दुबे कॉलोनी खुरई, 65 वर्षीय पुरुष सिंधी कैंप, 27 वर्षीय पुरुष ग्राम भरगुवा बांदरी, 65 वर्षीय पुरुष रामपुरा वार्ड, 29 वर्षीय पुरुष महाराजपुर एवं 43 वर्षीय पुरुष वार्ड नंबर 6 शाहगढ़ जिला सागर निवासी शामिल है।