विधायक शैलेंद्र जैन ने मृतक के घर जाकर परिजनों को आर्थिक सहायता दी

mla-jain

सागर (sagarnews.com)। कटरा स्थित जय स्तंभ के पास फुटपाथ व्यापारी चंदन राय के उनकी दुकान पर ही आकस्मिक मृत्यु होने के बाद विधायक शैलेंद्र जैन गुरूवार को उनके निवास पर पहुंचे और उनके परिवार को अपनी ओर से 21000 रूपए नकद आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर भी परिवार की सहयोग कराने का प्रयास करूंगा।

परिवार को बीएलसी योजना का लाभ दिलाने और उनके बच्चों को कहीं रोजगार से लगाने के लिए आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त समाजसेवी कपिल स्वामी ने भी जन सहयोग के माध्यम से 22000 की राशि एकत्रित कर परिवार जन को विधायक जैन की उपस्थिति में सौंपी।

विधायक शैलेंद्र जैन ने परिवार को आश्वस्त किया दुख की घड़ी में उनकी पूरी सहायता करेंगे। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री वृंदावन अहिरवार, बृजेश त्रिवेदी, कपिल स्वामी, अर्पित अहिरवार, राम सिंह अहिरवार, निखिल अहिरवार, नरेश सिलावट, हजारी लाल अहिरवार उपस्थित थे।

विनम्र अनुरोध : कृपया वेबसाइट के संचालन में आर्थिक सहयोग करें

For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्‍यूज़ के लिए डेली हिंदी न्‍यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021

About snreporter

मैं संजय पिछले 33 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर न्‍यूज़ का संस्‍थापक, संपादक और संवाददता हूं। यह वेबसाइट सागर के स्‍थानीय समाचारों को प्रकाशित करने पर केंद्रित है और मैं स्‍वयं इसका परिचालन करता हूं। मुझे X पर यहां फॉलो कर सकते हैं https://x.com/sanjaykareer https://gravatar.com/sanjaykareer

View all posts by snreporter →