सागर (sagarnews.com)। पौधरोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने के लिये मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के संकल्प को जनगभागीदारी से एक महाअभियान का रूप देने हेतु 1 से 5 मार्च तक प्रारंभ किये गये पौधारोपण महाअभियान के तहत् नगर निगम द्वारा नरयावली नाका श्मशान घाट में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भोपाल रोड स्थित नरयावली नाका मुक्तिधाम में 500 पौधे रोपेे गये। कलेक्टर दीपक आर्य, निगमायुक्त आरपी अहिरवार, एमडीएम सपना त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी अजबसिंह ठाकुर, जिला महिला बाल विकास अधिकारी रचना बुधोलिया सहित अन्य अधिकारियों और नागरिकों ने फलदार पौधे लगाए।
इस प्रकार जुड़ सकते है इस महाअभियान में
इस पौधोरोपण महाअभियान से जुड़ने वाले प्रत्येक नागरिक को उसके द्वारा किये गये गये पौधारोपण का विवरण फोटो सहित जानकारी किसी एक माध्यम से देनी होगी। जैसे यदि संबंधित के पास स्मार्ट फोन है तो अंकुर कार्यक्रम के वायुदूत एप को डाऊनलोड कर पौधारोपण करने वाला नागरिक एप या पोर्टल का उपयोग नहीं करना चाहता तो इस प्रयोजन हेतु 1 मार्च से 5 मार्च के मध्य विशेष रूप से मिसकाल सेवा नम्बर फोन नम्बर 0755-2706666 पर मिसकाल देकर सूचना दे सकते है।
इस प्रकार प्रदेश जिला और नगर को हरा भरा बनाने हतु कलेक्टर दीपक आर्य, निगमायुक्त आर पी अहिरवार ने समस्त सामाजिक संगठनों, समाज सेवियो, आम नागरिकों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, राजनैतिक संगठनों सहित अन्य नागरिकों से इस वृक्षारोपण महाअभियान में भाग लेकर अपनी सहभागिता निभाने की अपील है।
इस अवसर पर तहसीलदार रोहित वर्मा, अंकुर अभियान के नोडल अधिकारी के.के.मिश्रा, कार्यपालन यंत्री विजय दुबे, पूरनलाल अहिरवार, सहायक यंत्री संजय तिवारी, उपयंत्री रामाधार तिवारी, राजसिंह राजपूत, राजकुमार साहू , महादेव सोनी, जोन प्रभारी कुलदीप बाल्मीकि, रज्जन करोसिया, गंधर्वसिंह, आनंद ददरया सहित बडी संख्या में समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
For latest sagar news right from Sagar (MP) log on to Daily Hindi News डेली हिंदी न्यूज़ के लिए डेली हिंदी न्यूज़ नेटवर्क Copyright © Daily Hindi News 2021